Kanpur News: कल्याणपुर में बेटी संग लौट रही महिला से चेन लूट
कानपुर, सितम्बर 18 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर में बेटी के साथ सत्संग से पैदल घर लौट रही महिला की चेन बाइक सवार दो युवक लूटकर भाग निकले। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर जांच में जुट गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।गूबा गार्डन के साईं नगर निवासी कमलेश कुमार प्राइवेट कर्मी हैं। उनकी पत्नी रजनी गुरुवार शाम बेटी स्वाति के साथ कल्याणपुर के निरंकारी भवन में आयोजित सत्संग में शामिल होने गई थीं। देर शाम सत्संग समाप्त होने के बाद वह ऑटो से कल्याणपुर क्रॉसिंग के पास उतरीं। वहां से दोनों पैदल जीटी रोड की ओर जा रही थीं। अभी वह कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन से करीब 100 मीटर आगे पहुंची ही थीं कि पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनके गले में पड़ी चेन छीन ली। महिला के शोर मचाने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.