कानपुर, नवम्बर 8 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर आवास-विकास में शनिवार देर शाम थार से कुचलकर एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद थार उन्हें करीब 20 मीटर तक घसीटते ले गई और फिर पहिया सिर के ऊपर से गुजर गया। इससे उनका भेजा निकलकर बाहर आ गया। थार एक युवती चला रही थी। उसके साथ गाड़ी में एक अन्य युवती और युवक था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवतियां नशे में थीं। हादसे के बाद युवतियां बुलाई गई दूसरी कार से चली गईं।पनकी के स्वराजनगर निवासी संतोष सिंह चौहान (61) एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस में एजेंट थे। परिवार में पत्नी सुनीता, इंजीनियर बेटा राहुल और बेटी साक्षी है। यह भी पढ़ें- Buxar News: घर पहुंचने से पहले थमी पिता-पुत्री की सांसें, भीषण हादसे में गई जान बेटी मल्टीनेशनल कंपनी बैंगलूरू में कार्यरत है। संतोष शनिवार द...