Kanpur News: कल्याणपुर में इलाज के दौरान युवती की मौत, हंगामा
कानपुर, जुलाई 4 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर के आवास विकास तीन के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर गलत इंजेक्शन लगाने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मसवानपुर निवासी सब्जी विक्रेता चंद्रभूषण गुप्ता की 21 वर्षीय बेटी प्रियंका घर में गिरने से घायल हो गई थी। परिजनों ने उसे कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाए जाने से उनकी बेटी की मौत हुई है। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा काट रहे लोगों को शांत करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अस्पताल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.