कानपुर, जुलाई 8 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कोर्ट का आदेश न मानने और रिपोर्ट देने में लापरवाही बरतने के मामले में एसीजेएम द्वितीय आनंदेश सिंह ने कल्याणपुर थाना प्रभारी के खिलाफ प्रकीर्ण वाद दर्ज करने के आदेश दिए हैं। थाना प्रभारी को नोटिस जारी कर 10 जुलाई तक जवाब मांगा गया है। एसीजेएम कोर्ट ने आकांक्षा सैनी बनाम आशीष वर्मा आदि के मामले में कल्याणपुर पुलिस से 29 मई तक प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मांगी थी। दो जुलाई व छह जुलाई को भी रिपोर्ट के लिए विस्तृत आदेश किए गए, लेकिन फिर भी थानाध्यक्ष ने कोई ध्यान नही दिया। इससे पहले भी कई मुकदमों में समय से रिपोर्ट न्यायालय नहीं भेजी गई। कोर्ट के समन, वारंट व आदेशिकाएं भी समय से तामील नहीं हो रही थीं। गवाहों को भी समय से समन नही दिए जाते थे। कई मामलों में विवेचकों की रिपोर्ट सीधे कोर्ट भेज द...