Kanpur News: कर्मचारियों ने मांगा शिक्षकों की भांति कैशलेस का लाभ
कानपुर, अक्टूबर 15 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध सीएसजेएम विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय की अगुवाई में संगठन की बैठक हुई। क्राइस्टचर्च कॉलेज में हुई बैठक में एसीपी ग्रेड पे व्यवस्था, शिक्षकों की भांति कर्मचारियों को भी कैशलेस का लाभ, परीक्षा पारिश्रमिक आदि पर चर्चा हुई। सभी मांगों से भरा पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा गया है। इस मौके पर हरगोविंद शुक्ला, स्वामीनाथ, अनिल कुमार निगम, मनोज दीक्षित, केपी गुर्जर, अनिल कुशवाहा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.