कानपुर, अगस्त 20 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में संबंद्ध होने के बाद यहां बेहतरी की उम्मीद जगी थी, लेकिन करोड़ों खर्च के बाद भी यहां के कर्मचारियों की जिंदगी नारकीय बनी हुई है। कर्मचारियों के आवासीय क्षेत्र में जलभराव और कीचड़ से आवागमन कठिन है। सफाई तक का इंतजाम नहीं है। वहीं एक महीने से बिजली और पेयजल के संकट से कर्मचारी परेशान हैं। मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को बेहतर करने का दावा करने वाले जिम्मेदार अपने ही कर्मचारियों के आवासीय क्षेत्र की अनदेखी किये हैं। जिला अस्पताल के निर्माण के साथ यहां कर्मचारियों के आवासों का निर्माण कराया गया था, लेकिन बीते कुछ वर्षों में मेडिकल कॉलेज का भवन बनाने के दौरान यहां वाहनों के आवागमन ने पूरी व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। पहले से बनी नालियां और सड़कें टूट गईं। इससे क...