Kanpur News: कराटे चैंपियनशिप में शहर के खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक
कानपुर, अगस्त 14 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में छह से नौ अगस्त तक आयोजित 20वीं ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में रतनपुर पनकी स्थित एचवी कराटे एंड वेलनेस हब के नौ खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत काता और कुमिते स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर कुल 10 पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में रियान अहमद सबसे सफल खिलाड़ियों में रहे। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। आराधिता द्विवेदी ने रजत पदक हासिल किया। वहीं रिधिमा कुमार, श्वेता गोस्वामी, अबान अहमद, मिथेश प्रसाद, अद्विका द्विवेदी और उत्कर्ष ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.