कानपुर, जुलाई 22 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। जूही में पान मसाला कंपनी में करंट लगने से मशीन ऑपरेटर की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बिधनू के रमईपुर निवासी 38 वर्षीय विजय कुमार एक पान मसाला कंपनी में कर्मचारी थे। परिवार में पत्नी शैलजा, बेटा विशाल और दो बेटियां हैं। परिजन ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक पान मसाला कंपनी में मशीन ऑपरेटर थे। मंगलवार को एमसीवी चालू करते वक्त करंट लगने से वह अचेत हो गए। साथी कर्मचारी उन्हें उपचार के लिए हैलट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: करंट की चपेट में आकर युवती की मौत थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार से शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्द...