कानपुर, सितम्बर 26 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। रावतपुर के केशवपुरम में बालाजी अपार्टमेंट में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा अपार्टमेंट में एक स्कूल संचालिका के फ्लैट में एल्युमिनियम फिटिंग का काम करने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुआ। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि गंभीर रूप से झुलसे तीसरे मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया है। पांडू नगर स्थित मदर टेरेसा स्कूल की संचालिका रीना का केशवपुरम में बालाजी अपार्टमेंट के पिछले हिस्से में फ्लैट है। यह फ्लैट खाली रहता है। इस फ्लैट की साफ सफाई का काम रावतपुर निवासी मिथिलेश करती हैं। वहीं मिथिलेश का पति छोटू उर्फ राजपाल स्कूल संचालिका का ड्राइवर है। रीना ने ड्र...