कानपुर, अगस्त 17 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के आलमचंद्रपुर स्थित कांशीराम कालोनी में रहने वाला एक युवक रविवार देर रात करेंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। किसी तरह उसको बचाने के बाद परिजन उसे मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मूलरूप से ब्रह्मनगर अकबरपुर का रहने वाला तीस वर्षीय किशन पुत्र राजाराम की पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसने कांशीराम कालोनी में निवास कर रही अकबरपुर की प्राची से प्रेम विवाह कर लिया था। यह भी पढ़ें- Kanpur News: करंट से युवक की मौत इसके बाद से वह भी कांशीराम कालोनी आलमचंद्रपुर मे ही निवास कर रहा था। साथ ही वह मजद...