Kanpur News: कमांड सेंटर चलाने को आईं दो कंपनियां
कानपुर, अक्टूबर 13 -- Kanpur News: कानपुर। स्मार्ट सिटी की ओर से बनाए गए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को चलाने का टेंडर मंगलवार को खोला गया। चलाने के लिए दो कंपनियां आई हैं। वर्तमान समय में स्मार्ट सिटी के सभी नए काम पूरे हो चुके हैं। कमांड सेंटर का निर्माण करके उसका रखरखाव करने वाली कंपनी का समय पूरा हो चुका है। अब उसको चलाने का संकट मंडरा रहा है। इसे देखते हुए स्मार्ट सिटी की तरफ से टेंडर निकाला गया था। स्मार्ट सिटी के आईटी प्रभारी राहुल सब्बरवाल ने बताया कि दो कंपनियां आई हैं। अभी तकनीकी और फाइनेंसियल बिड खुलनी बाकी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बीएससीएल ने पांच प्रमुख परियोजनाओं के लिए निकाला टेंडर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.