कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के कौढ़ा गांव में रविवार को एक युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि आशीष (18) पुत्र रघुनाथ का शव कमरे की छत पर लगे कुंडे से बंधे फंदे पर लटका हुआ था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर मौके से साक्ष्य संकलित कराए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाली देहात पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: प्रेम प्रसंग को लेकर युवक ने जान दी यह भी पढ़ें- फंदे से लटका मिला युवक का शव, कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...