Kanpur News: कमरे के भीतर संदिग्ध परिस्थियों में मिला युवक का शव
कानपुर, जुलाई 30 -- Kanpur News: ललितपुर। कोतवाली सदर अन्तर्गत मुहल्ला अजीतापुरा स्थित मस्जिद के पास एक मकान में कमरे के भीतर युवक का चार से पांच दिन पुराना शव मिलने से आस पास सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ शव बाहर निकाला और पोस्मार्टम के लिए भेजा। वहीं फोरेसिंक टीम और फील्ड यूनिट ने कमरे से अहम साक्ष्य जुटाए। सदर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत मुहल्ला अजीतापुरा स्थित मस्जिद के पास रहने वाले अब्दुल कादिर के घर किराए से उमरिया निवासी 40 वर्षीय रामनरेश पुत्र रामरतन शर्मा रह रहे थे। बृहस्पतिवार को लोग इस मकान के पास से गुजरे तो उनको भीषण बदबू का अहसास हुआ। दुर्गंध के कारण लोग मकान के नजदीक खड़े नहीं हो पा रहे थे। ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका में मकान मालिक और मुहल्लेवासियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पाते ही कोतवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.