कानपुर, जुलाई 4 -- Kanpur News: चकेरी, संवाददाता। कोयला नगर स्थित देहली गांव में बीते शुक्रवार की रात को जलकल कर्मियों की कबाड़ कारोबारियों से बहस हो गई। इसके बाद कबाड़ कारेाबारियों ने जलकल कर्मियों को दौड़ा दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा। कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गये। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपित भाग गये। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल भेजा। चकेरी निवासी जलकल कर्मी मारकंडे ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे वह अपनी टीम के साथ सीवर सफाई के लिए दहेली गांव पहुंचे थे। तभी नशे में धुत कबाड़ का काम करने वाले लोगों से कहासुनी हो गई। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: परिवार को पीटने, तोड़फोड़ में 12 पर केस दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई और फिर आरोपित कारोबारियों ने मारकंडेय समेत उनके साथी राजकुमार और जि...