Kanpur News: कड़ी सुरक्षा के बीच ट्रेन से कानपुर पहुंचीं राज्यपाल
कानपुर, सितम्बर 12 -- Kanpur News: कानपुर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शनिवार सुबह 8:55 बजे उत्सर्ग एक्सप्रेस से कड़ी सुरक्षा घेरे में कानपुर सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर नौ पर उतरीं। आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस की अभिरक्षा में वह मोटरकार पर बैठकर पोर्टिको तक पहुंचीं। इस दौरान सेंट्रल स्टेशन पर राज्यपाल के स्वागत के लिए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। रेलवे अफसरों ने बताया कि राज्यपाल रविवार को तेजस एक्सप्रेस से रात लगभग पौने नौ बजे बैठ लखनऊ वापस जाएंगी। इस दौरान राज्यपाल की सिक्योरिटी टीम, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार, जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह और रेलवे अधिकारी रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: राज्यपाल उत्सर्ग से आज आएंगी कानपुर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.