कानपुर, अगस्त 25 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय (एएनडी कॉलेज) में संस्कृति प्रवाह क्लब और संगीत विभाग की ओर से रिमझिम फुहार में गीतों की बहार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ लोक गायिका कविता सिंह व प्राचार्या प्रो. अर्चना सक्सेना ने किया। पहले चरण में संगीत विभाग की छात्राओं ने कजरी, चैती, झूला आदि लोकगीत सुनाए। वहीं कविता सिंह ने झूला धीरे से झुलाओ बनवारी... और हरि बिन कारी बदरिया छाई... गीत पर गायन प्रस्तुत किया। दूसरे चरण में छात्राओं ने सावन उत्सव के तहत एकल, युगल, सामूहिक नृत्य व गीत की प्रस्तुति दी। संचालन प्रो. रोली कनौजिया व अपर्णा कश्यप ने किया और धन्यवाद प्रो. राजकिशोरी सिंह ने दिया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: सावन महोत्सव: कजरी और शिवगीत से गूंजा विद्यालय परिसर

हिंदी हिन...