Kanpur News: कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर मां-बेटा जख्मी
कानपुर, सितम्बर 26 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा/शिवली, संवाददाता। दो दिन से हो रही बारिश में कच्चे मकान ढहने का सिलसिला शुरू हो गया है। गजनेर थाना क्षेत्र के नाही गांव में कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि चार बकरियां भी जख्मी हो गईं। इसके अलावा राजपुर,शिवली व रसूलाबाद क्षेत्र में कच्ची दीवारें व छतें गिरने से अफरा-तफरी की स्थिति रही। राजस्व कर्मियों ने क्षति का अंाकलन कर संबंधित तहसीलों में रिपोर्ट भेजी है। गजनेर थाना क्षेत्र के नाही गांव निवासी रामआसरे प्रजापति का कच्चा मकान लगातार हो रही बारिश के चलते शुक्रवार शाम अचानक ढह गिरा। इसके मलबे में दबने से रामआसरे की पत्नी केशकली व पुत्र विनय मलबे में दबकर घायल हो गए। जबकि उनकी चार बकरियां भी जख्मी हो गईं। धमाके के साथ छत ढहने से मोहल्ले के लोगों ने मलबा हटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.