कानपुर, सितम्बर 27 -- Kanpur News: कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के भेवान गांव के मजरा नवल नेवादा में शनिवार देर रात बारिश के दौरान अचानक एक कच्चा मकान ढह गया। इससे कमरे में सो रही मां-बेटी की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई । सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ तहसीलदार मैथा ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने बताया कि नवलनेवादा भेवान निवासी ट्रक चालक राजेश व उसका भाई शिवकुमार नये घर में निवास कर रहे हैं, जबकि उनकी मां 70 वर्षीय शान्ति देवी पाल व बहन 30 वर्षीय नीलू देवी पुराने कच्चे मकान में रह रहीं थीं। शनिवार रात में मां-बेटी खाना खाने के बाद कमरे में सो रहीं थीं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर मां-बेटा जख्मी रात करीब दो बजे बारिश के दौरान अचानक कच्चे कमरे की छत ढह गई। मलबे में शांति देवी व उनकी पुत्र...