Kanpur News: कचहरी में चला अतिक्रमण अभियान
कानपुर, अगस्त 11 -- Kanpur News: कानपुर। बार और लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने पुलिस के साथ मिलकर कचहरी में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस आयुक्त कार्यालय से लेकर चेतना चौराहे तक अतिक्रमण हटवाया गया। वाहनों को सफेद पट्टी की जद में खड़ा करने को कहा गया। हालांकि, पूर्व में भी अभियान चला लेकिन पुन: अतिक्रमण हो गया। इसे देखते हुए सड़क के किनारे खड़े ठेला, ठेलिया और जमीन पर सब्जी बेचने वालों को हटाया गया। ई-रिक्शा और अन्य वाहन हटवाए गए। एसीपी कोतवाली अमित पांडेय के साथ बार एसोसिएशन महामंत्री बिनय कुमार मिश्रा, लॉयर्स एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा और महामंत्री राजीव यादव के साथ अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.