कानपुर, अक्टूबर 13 -- Kanpur News: सरसौल, संवाददाता। कहीं खेत पर कब्जे की शिकायत तो कहीं चकरोड खराब होने की परेशानी। मंगलवार को नर्वल तहसील में इन समस्याओं को सुनने और उनके निस्तारण के निर्देश देने की जिम्मेदारी 12 वर्षीय छात्रा जान्हवी यादव ने संभाली। कक्षा सात की छात्रा एक दिन के लिए एसडीएम बनी तो अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम कोर्ट की कार्यप्रणाली भी देखी और फाइलों के रखरखाव में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। मिशन शक्ति अभियान के तहत मिली इस जिम्मेदारी ने जान्हवी को प्रशासनिक कामकाज करीब से समझने का मौका दिया। नर्वल के प्रतापपुर निवासी किसान चंद्रभान की बड़ी बेटी जान्हवी प्राथमिक स्कूल नर्वल प्रथम में कक्षा सात की छात्रा है। मंगलवार को एसडीएम सत्यपाल प्रजापति ने मिशन शक्ति अभियान के तहत उसे एक दिन का एसडीएम बनाया। छात्र...