Kanpur News: कक्षा नौ की छात्रा को अगवा कर होटल में बंधक बनाया
कानपुर, जुलाई 9 -- Kanpur News: सिकंदरा, संवाददाता। सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा 9 में पढ़ने कोचिंग आई छात्रा व उसके साथी रिश्तेदार को कार सवारों ने अगवा करके एक हरिहरपुर चौराहे पर स्थित होटल में बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल का दरवाजा तोड़कर किशोरी व उसके रिश्तेदार को सकुशल बरामद किया। पुलिस ने होटल संचालक को हिरासत में लेने के साथ ही किशोरी को मेडिकल के लिये भेजा है। किशोरी के पिता ने होटल संचालक समेत तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। सिकंदरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी और कक्षा 9 की छात्रा गुरुवार दोपहर दो बजे के बाद गांव से कोचिंग पढ़ने के लिये सिकंदरा आई थी। यहां हरिहरपुर चौराहे के पहले कार सवार युवको किशोरी को अगवा कर लिया। इस घटना पर शोर मचाने की कोशिश पर किशोरी के साथ पढ़ने वाले रिश्तेदार लड़के को भी उठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.