कानपुर, अगस्त 23 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कंपनीबाग चौराहे पर डॉट नाला निर्माण के चल रहे कार्य की वजह से यू टर्न देकर रास्ता बनाया गया है। इस कारण वाहन रेंगते हैं। कंपनीबाग चौराहे पर सुबह और शाम के समय जाम लगना परंपरा बन चुकी है। रविवार को चौराहे पर वाहनों का लोड पड़ा तो जाम लगा। चौतरफा फंसे वाहन चौराहे को 10 से 12 मिनट में पार कर सके। रविवार की शाम लगे जाम में राजीव पेट्रोल पंप और रावतपुर की ओर से आने वाले वाहन अधिक फंसे। बाकी कमी नवाबगंज थाने की ओर मुड़ी सड़क की एक पट्टी पर फल और सब्जी के ठेलों की वजह से पूरी हुई। चौराहे से वुडबाइन स्कूल की ओऱ जाने वाली सड़क के मुहाने पर दोनों ओर चौपहिया खड़े थे। इस कारण दोनों ओऱ से आने वाले वाहनों के आमने-सामने पर एक को रोकना पड़ता था। इस वजह से भी जाम लगा। वैसे चौराहे पर ट्रैफिक दरोगा,...