Kanpur News: ओवरब्रिज की सर्विस लेन के गड्ढों से हो रही परेशानी
कानपुर, अगस्त 21 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। कस्बे में एक वर्ष पूर्व निर्मित ओवरब्रिज की सर्विस लेन प्रशासन की उपेक्षा के कारण बदहाली का शिकार है। अकबरपुर रोड स्थित सर्विस लेन पर नाला निर्माण के बाद सड़क धंसने से जगह-जगह जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। इससे यहां से निकलने वाले राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए हर पल दुर्घटना का खतरा बना रहता है, लेकिन जिम्मेदार इस समस्या के प्रति उदासीन बने हैं। रूरा कस्बे में रेलवे ओवरब्रिज में अकबरपुर रोड जाने वाले सर्विसलेन के किनारे स्थित क्षतिग्रस्त नाले के निर्माण के चलते करीब एक माह तक वहां से आवागमन बंद रहा । नाला निर्माण पूरा होने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया गया है। लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं किए जाने से सर्विस लेन जर्जर व गड्ढायुक्त होने से आवागमन में दिक्कत हो रही है। हलकी बारिश में ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.