Kanpur News: ओवरटेक में ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ा लोडर, चालक की मौत
कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: बिधनू। हरबसपुर गांव के पास बुधवार देर रात डंपर को ओवरटेक करने के प्रयास में लोडर सामने से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोडर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। पुलिस ने गैस कटर से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब उसकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से भाग निकला। घाटमपुर के तेजपुर निवासी किसान बाबूलाल का 35 वर्षीय बेटा सोनू खुद के लोडर से अमूल डेयरी में दूध पहुंचाने का काम करता था। बुधवार देर रात वह डेयरी में दूध डालकर घर लौट रहा था। तभी हरबसपुर गांव के पास पहुंचने पर उसने आगे चल रहे डंपर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से लोडर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.