Kanpur News: ओवरटेक के विवाद में कार सवारों ने की मारपीट, मुकदमा
कानपुर, सितम्बर 26 -- Kanpur News: चकेरी। ओवरटेक के विवाद कार सवार दबंगों ने दूसरे कार सवारों को सरेराह रोका और मारपीट कर ईंट पत्थर चलाए। इससे कार सवार दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ितों ने चकेरी थाने में चार नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सनिगवां निवासी सौरभ मौर्या के अनुसार बीते शुक्रवार रात वह अपने साथी सुनील कुमार के साथ जा रहे थे, तभी रामादेवी आरओबी पर दूसरी कार सवार युवकों ने ओवरटेक करने को लेकर उनसे विवाद किया। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन उसके बाद आरोपित पीछा करते हुए सनिगवां के अन्ना चौराहे के पास पहुंचे और अपनी कार उनकी कार के आगे लगा दी। इसके बाद आरोपित मोहित सिंह, कृष्णा ठाकुर, सौरभ सिंह, कुशाग्र सिंह उर्फ लाला समेत उनके पांच अज्ञात साथियों ने लोहे की रॉड और लाठियों से हमला कर दिया। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.