Kanpur News: ओरिएंटेशन में नवप्रवेशित छात्रों ने केआईटी को जाना
कानपुर, सितम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर। कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (केआईटी) एवं कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड फार्मेसी में नवप्रवेशित छात्रों के लिए सृजन ओरिएंटेशन एवं इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ केआईटी के निदेशक डॉ. बृजेश वार्ष्णेय ने किया। उन्होंने छात्रों को ज्ञान, कौशल, अनुशासन, नवाचार एवं निरंतर सीखने की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. प्रशांत कुमार कटियार, डॉ. मनोज कुमार यादव, डॉ. आरके पांडेय, निधि कपूर, निशु भदौरिया, डॉ. संजय सिंह ने जानकारी दी। इस मौके पर प्रबंधतंत्र के पीके जैन, विपुल जैन, अनिल कुमार अग्रवाल, कुमार अक्षय, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.