Kanpur News: ओरिएंटेशन में छात्रों ने जाना सीएसए विवि
कानपुर, अक्टूबर 13 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के कैलाश भवन सभागार में नवप्रवेशित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विवि के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने प्रदेश तथा दूसरे प्रदेशों से आए छात्रों के साथ संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विवि की नीतियों से अवगत कराया। उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने का आश्वाशन दिया। एनएसएस एवं एनसीसी की भी जानकारी दी गई। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, डॉ. एचपी सिंह, डॉ. वीके त्रिपाठी, डॉ. महक सिंह, डॉ. सीमा सोनकर ने भी जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.