Kanpur News: ओपीडी में आए 439 मरीजों में ज्यादातर खांसी, जुखाम व बुखार के थे
कानपुर, जुलाई 14 -- Kanpur News: पुखरायां। कस्बे के सीएचसी में मंगलवार को 439 की ओपीडी होने पर चिकित्साधिकारी ने मरीजों की जांच के बाद मरीजों को दवा दी। सीएचसी में मंगलवार को सुबह से ही ओपीडी खिड़की में मरीजों व तीमारदारों की लंबी लाइन लगी रही। अस्पताल में मरीजों का मेला लगा हुआ था। पर्चा बनवाने के लिए लोग काउंटर खुलने से पहले ही अपने-अपने नम्बर के इंतजार में धूप में खड़ा रहना पड़ा। 439 ओपीडी होने पर डा. राजवीर, डा. विश्वजीत और डा. आरती सिंह ने मरीजों की जांच के बाद मरीजों को दवा दी गई। मौसमी बीमारियों में जुकाम, खांसी और सर्दी से बुखार से पीड़ित मरीज ज्यादातर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सामुदायिक स्वास्थ्य मेजा में रोगियों की संख्या बढ़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.