Kanpur News: ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता आज से
कानपुर, जुलाई 16 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएचएस गुरुकुलम, मोहनपुरम (मेहरबान सिंह का पुरवा) में 17 और 18 जुलाई को केएसएस जोन-बी बालक एवं बालिका ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी मुकाबले लीग प्रणाली के आधार पर खेले जाएंगे।प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार सुबह नौ बजे होगा। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव पाठक शुभारंभ करेंगे। प्रतियोगिता में 10 बालक और 5 बालिका टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। विजेता एवं उपविजेता टीमों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बैडमिंटन टीम खिताब को भिड़ेंगे कानपुर और प्रयागराज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.