Kanpur News: ओटीपी न लिंक बिल्डर के खाते से दो लाख उड़े
कानपुर, अक्टूबर 12 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण, संवाददाता। साइबर ठगों ने बिना ओटीपी व लिंक के बिल्डर के खाते से दो लाख रुपये उड़ा दिए। रुपये निकासी के मैसेज देख खाताधारक के होश उड़ गए। पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़ित ने डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी से गुहार लगाई, तब करीब छह माह बाद बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। कर्रही गुंजन विहार निवासी आशीष कुमार द्विवेदी के मुताबिक, उनका ओम बिल्डर्स के नाम से इंडसइंड बैंक जाजमऊ शाखा में खाता है। बीती 17 अप्रैल मोबाइल पर कई बार ओटीपी आया। इस पर खाते से छेड़छाड़ की आशंका जताते हुए बैंककर्मी सौरभ को फोन कर जानकारी दी। यह सुन बैंककर्मी ने तकनीकी गड़बड़ी बताते हुए चिंता न करने की बात कही। फिर छह दिन बाद 24 अप्रैल की रात आईएमपीएस (तत्काल भुगतान सेवा) के जरिए खाते से लाख रुपये निकाले गए। वहीं बैंक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.