Kanpur News: ओएफसी के बाहर 400 ठेका श्रमिकों का प्रदर्शन, पूरे मानदेय की मांग
कानपुर, अगस्त 12 -- Kanpur News: कानपुर। ऑर्डनेंस फैक्ट्री कानपुर (ओएफसी), अर्मापुर के बाहर बुधवार सुबह करीब 400 ठेका श्रमिकों ने धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। श्रमिकों ने ठेका कंपनी पर निर्धारित मानदेय का पूरा भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए बकाया मानदेय दिलाने की मांग की। हंगामा बढ़ने पर अर्मापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फैक्ट्री प्रबंधन व ठेका कंपनी के प्रतिनिधियों से बातचीत की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद श्रमिकों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। हालांकि, श्रमिकों का कहना है कि शाम तक भुगतान नहीं हुआ, इसलिए गुरुवार को फिर प्रदर्शन किया जाएगा। श्रमिकों के मुताबिक ओएफसी में ठेका कंपनी के 563 श्रमिक हैं, जिनमें करीब 400 रोजाना काम करते हैं। आरोप है कि उन्हें पिछले कई महीनों से 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जा रहा था। श्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.