Kanpur News: ऑस्ट्रेलिया के फूलों से सजा दरबार, श्री श्याम महोत्सव आज
कानपुर, अगस्त 29 -- Kanpur News: कानपुर। श्री श्याम जी सखा मंडल का 22 वां श्री श्याम महोत्सव रविवार को होटल दि ब्रिज, निकट जरीब चौकी में मनाया जाएगा। दोपहर दो बजे बाबा श्री श्याम की अखंड ज्योत प्रज्वलित कर बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। प्रसिद्ध भजन गायक भजनों की रस धारा प्रवाहित करेंगे। पत्रकारों से वार्ता में अनमोल अग्रवाल, रूचि किशोर गुप्ता, अनुभव अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि कोलकाता एवं जयपुर के कारीगर भव्य श्याम दरबार सजा रहे हैं। बाबा श्री श्याम का विशेष पुष्प शृंगार ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड आदि के पुष्पों से किया जा रहा है। यहां बाबा के तीन स्वरूपों के दर्शन होंगे। शुभम रूपम, कनिका ग्रोवर, चैतन्य दधीचि और संदीप दीक्षित बाबा के भजनों की प्रस्तुति देंगे। देशभर के श्याम प्रेमी इसका सजीव प्रसारण देख सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.