कानपुर, जुलाई 17 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सेना के जवानों के लिए जूते, कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री तैयार करने वाली ऑर्डनेंस इक्विपमेंट फैक्ट्री (ट्रूप कम्फर्ट्स लिमिटेड) के फूलबाग स्थित बिक्री केंद्र (आउटलेट) पर अब आम लोग (सिविलियन) भी सेना की गुणवत्ता वाले उत्पाद खरीद सकते हैं। जीएसटी दरों में बदलाव के बाद कई उत्पादों की कीमतों में आठ से दस प्रतिशत तक कमी आई है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है। गांधी भवन के सामने स्थित आउटलेट पर इंडस्ट्रियल सेफ्टी शूज, एंटी स्किड लेदर शूज, कॉटन कपड़ा, स्कूल और ट्रैवल बैग, स्लीपिंग बैग, लाइफ जैकेट, रजाइयां और अन्य उपयोगी सामान उपलब्ध हैं। आउटलेट के अधिकारियों के अनुसार इंडस्ट्रियल सेफ्टी शूज की कीमत करीब 1200 रुपये से घटकर 1050 रुपये हो गई है, जबकि बारिश के मौसम में फिसलन से बचाने वाले ए...