Kanpur News: ऑफर के साथ खूबियां बताकर दुकानदार बेंच रहे पेंट
कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। दशहरा के बाद अब लोग रोशनी के पर्व दीपावली की तैयारी में जुट गए हैं।घरों की साफ-सफाई के साथ रंगरोगन का कार्य तेजी से हो रहा है। इतना ही नहीं रंग-पेंट की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी है। ग्राहक मनपसंद कलर लगाने के साथ उसके टिकाऊ और बारिश और धूल में कमजोर न पड़ने के दावों को भी परख रहे हैं। जनपद में 29अक्टूबर को करवा चौथ व 8 नवंबर को दीपावली का त्योहार होना है। दशहरा के बाद अब रोशनी के त्योहार को नजदीक देख घरों की साफ-सफाई,रंगाई-पुताई का कार्य तेजी से होने लगा है। गांवों से लेकर कस्बों तक लोग घरों की रंगाई-पुताई कराने में जुट गए हैं। इसके चलते रंग-पेंट की दुकानों में भी रौनक बढ़ गई है। रंग-पेंटों की दुकानें भी तरह-तरह के आइटमों से भरी पड़ी हैं। पेंट व डिस्टेंपर के दामों में इजाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.