Kanpur News: ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का कर्मचारी बनकर आठ हजार की ठगी
कानपुर, जुलाई 15 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। साइबर ठग ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का कर्मचारी बनकर कर्नलगंज निवासी उर्वशी सोनकर से करीब आठ हजार रुपये की ठगी की। पीड़िता के अनुसार उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से सामान मंगवाया था। इस दौरान शनिवार को उनके पास एक कॉल आई। जिसने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताया। साथ ही डिलीवरी की बात कहकर ओटीपी पूछा। जिसके झांसे में आकर उन्होंने ओटीपी दे दिया। जिसके बाद उनके खाते से 8103 रुपये पार हो गए। बजरिया थाना प्रभारी अरविंद शर्मा पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.