Kanpur News: ऑनलाइन निवेश में ठगी से बचने को सतर्कता जरूरी
कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कानपुर। आईआईटी में वेल्थ कोड निवेशक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें बताया गया कि ऑनलाइन निवेश के बढ़ते विकल्पों के बीच ठगी से बचने के लिए भी सतर्कता जरूरी है। यह बातें भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के अधिकारियों ने बताईं। आईआईटी के वार्षिक तकनीकी एवं उद्यमिता महोत्सव टेककृति और प्रबंधन विज्ञान विभाग की पूर्व छात्र एवं कॉर्पोरेट संबंध समिति के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेबी ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सहयोग से सत्र का संचालन किया। सेबी के उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय के उप महाप्रबंधक विपुल जैन ने छात्रों को निवेश के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कम उम्र से निवेश की आदत विकसित करने और नियमित रूप से निवेश करने से लंबे समय में संपत्ति बनाने में मदद मिल सकती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.