कानपुर, अक्टूबर 17 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। विजयनगर में ऑनलाइन कारोबार के बढ़ते प्रभाव और स्थानीय व्यापारियों के सामने आ रही चुनौतियों को लेकर व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। समाजसेवी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष गहमरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा कि दीपावली का त्योहार नजदीक है, जो छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए साल के सबसे महत्वपूर्ण कारोबारी अवसरों में से एक है। ऐसे समय में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलने वाली भारी छूट और आकर्षक ऑफरों के कारण स्थानीय दुकानदारों के कारोबार पर दबाव बढ़ने की आशंका है। बैठक में अमित यादव, बिल्लू सिंह, छोटे लाल, अभिमन्यु यादव, रमाकांत, गब्बर, दीपू, मनोज, घनश्याम, श्यामू सिंह, धीरू, सोनू, अजय, छोटू, रितिक आदि व्यापारी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...