Kanpur News: ऑटो से कुचल महिला की हत्या करने वाला गिरफ्तार
कानपुर, जुलाई 22 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। पनकी के गंभीरपुर में पुरानी रंजिश के चलते ऑटो से कुचलकर महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पनकी के गंभीरपुर में बीते रविवार प्रेम विवाह को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश में पांच युवकों ने दो सगे भाइयों विकास और गोविंद के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि इसके बाद उनकी मां राजेश्वरी देवी को ऑटो से कुचल दिया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित की तहरीर पर आरोपित सूरज राजपूत, मनोज, रवि, बृजेश और अभिषेक के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गांव में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.