Kanpur News: ऑटो सवारों ने दिव्यांग को लूट, सड़क किनारे फेंका
कानपुर, सितम्बर 25 -- Kanpur News: चकेरी। ऑटो चालक ने एक दिव्यांग युवक को सवारी के रूप में बैठाने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर सुनसान जगह ले जाकर मारपीट की और नगदी व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद आरोपित युवक को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पीड़ित के भाई ने चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अहिरवां के संजीव नगर निवासी मोहित कुमार के अनुसार, उनके भाई रोहित कुमार दिव्यांग हैं और जनरलगंज स्थित साड़ी की दुकान में काम करते हैं। मोहित ने बताया कि 23 सितंबर की रात ड्यूटी से लौटते समय रोहित रामादेवी चौराहे से संजीव नगर जाने के लिए ऑटो में बैठे। ऑटो में चालक के अलावा उसके साथी पहले से सवार थे। रोहित को संजीव नगर गैस प्लांट के पास उतरना था, लेकिन चालक ऑटो को आगे सुनसान इलाके में ले गया। आरोप है कि वहां चालक और उसके साथियों ने रोहित से मारपीट की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.