कानपुर, अगस्त 26 -- Kanpur News: कानपुर, संवाददाता। गंगा बैराज में तेज रफ्तार एसयूवी कार अनियंत्रित होकर दीवार में जा घुसी। एयरबैग खुलने से कार में बैठे पांच लोग बच गए, वे मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को हैलट भेजा और क्रेन की मदद से कार को घटनास्थल से हटाकर थाने पहुंचाया। काकादेव निवासी अर्जुन अपनी एसयूवी कार से दोस्तों के साथ उन्नाव गए थे। बुधवार सुबह करीब सात बजे लौटते वक्त रास्ते में अटल घाट की ओर से जैसे ही कार कर्बला की ओर मुड़ी। कार अनियंत्रित होकर दीवार में जा घुसी और उसके एयरबैग खुल गए। हादसे में अर्जुन समेत उनके दोस्त काकादेव निवासी अक्षत, आरूष और रावतपुर संचित व सत्यार्थ मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हैलट भेजा। जहां डॉक्टर ने आरुष के हाथ में फ्रैक्चर बताया। यहां से सभी प...