कानपुर, अक्टूबर 15 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता पीरोड स्थित हरसहाय कॉलेज में गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय अंतरविद्यालय आमंत्रण खो-खो प्रतियोगिता में एसआर एजुकेशन सेंटर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन वर्गों के फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के अंडर-14 और अंडर-17 के मुकाबले खेले गए। चारों वर्गों के फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे।अंडर-14 बालक वर्ग में एसआर एजुकेशन सेंटर ने सरदार पटेल पब्लिक स्कूल को 11 अंकों से हराया। सेमीफाइनल में टीम ने कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल को चार अंकों और एक पारी से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। इसी वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में यूपी किराना स्कूल ने सुमित बंसल पब्लिक स्कूल को चार अंकों और एक पारी से हराया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: 15 से शुरू होगी जिलास्तरीय खो-खो प्रतियोगि...