कानपुर, अगस्त 21 -- Kanpur News: कानपुर। लॉयर्स एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रवि मोहन कटियार के निधन के बाद अब वरिष्ठ अधिवक्ता देवनाथ शुक्ला को सर्वसम्मति से नया चेयरमैन चुना गया है। गुरुवार को लॉयर्स एसोसिएशन हॉल में आयोजित एल्डर्स कमेटी की बैठक में देवनाथ शुक्ला ने यह जिम्मेदारी ग्रहण की। इस दौरान दिवंगत चेयरमैन को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। एल्डर्स कमेटी की बैठक में रामप्रताप सिंह चौहान, प्रबल प्रताप सिंह यादव, राजेश यादव, अरुण कुमार तिवारी के साथ लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा और महामंत्री राजीव यादव उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...