कानपुर, नवम्बर 1 -- Kanpur News: कानपुर। एलेनहाउस पब्लिक स्कूल पनकी में रविवार को दीपांजलि का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने मनोहारी प्रस्तुति से रंग भर दिया। कार्यक्रम में बच्चों और अभिभावकों के लिए रंगोली प्रतियोगिता, फैशन-शो, फ़्लैश मॉब, तंबोला एवं कई तरह के खेल रखे गए। उत्सव का मुख्य आकर्षण वाइब्रेंट गरबा रहा, जिसमें छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया। बच्चों ने दुर्गा स्तुति और रामलीला के आकर्षक मंचन से सबका मन मोह लिया। म्यूजिकल डांस-ड्रामा भी आयोजित किया गया। डांस कॉर्नर पर सबने डीजे पर जमकर डांस किया तो सेल्फी कॉर्नर पर सेल्फी खींचने की होड़ दिखी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पनकी के सहायक पुलिस आयुक्त अमित चौरसिया और लेफ्टिनेंट कर्नल जितेन्द्र कुमार सिंह रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. हरप्रीत कौर ने कहा कि...