कानपुर, नवम्बर 5 -- Kanpur News: कानपुर। कानपुर मिनी गोल्फ एसोसिएशन की ओर से खलासी लाइन स्थित एलेनहाउस पब्लिक स्कूल में ओपन इंटर स्कूल मिनी गोल्फ चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता तीन वर्ग सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर में आयोजित की गई। सब-जूनियर वर्ग में एलेनहाउस पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल द्वितीय और मंटोरा पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। इस वर्ग में डीपीएस कल्याणपुर के युवान जेटली को बेस्ट स्कोर अवॉर्ड प्रदान किया गया। जूनियर वर्ग में डीपीएस आजाद नगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एलेनहाउस पब्लिक स्कूल द्वितीय और वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। इस वर्ग में मंटोरा पब्लिक स्कूल के अंश यादव को बेस्ट स्कोर अवॉर्ड मिला। सीनियर वर्ग में वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल ने प्रथम स...