Kanpur News: एमडी ने लाइनमैनों की पत्नी-बच्चों संग की काउंसिलिंग
कानपुर, अक्टूबर 12 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बिजली के फॉल्ट की मरम्मत करने के दौरान सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करने में लापरवाही बरतने और हादसों का शिकार होने के बाद केस्को एमडी नेहा जैन ने नई पहल की है। उन्होंने केस्को में कार्यरत लाइनमैनों और बिजली कर्मचारियों को पत्नी-बच्चों के साथ सोमवार को सिविल लाइंस स्थित अपने ऑफिस बुलाया और एक-एक कर उनकी काउंसिलिंग की। एमडी ने पत्नी और बच्चों को अपने पति और पिता को बिना सेफ्टी इक्विपमेंट के काम न करने देने के लिए प्रेरित करने की अपील की। एमडी ने कहा कि विद्युत दुर्घटनाओं को शून्य करने के लिए सुरक्षा नियमों का पालन बेहद जरूरी है। लाइन पर काम करते समय सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, इन्सुलेटेड दस्ताने और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए। सुरक्षा उपकरणों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.