कानपुर, अगस्त 24 -- Kanpur News: चकेरी। साइबर ठगों ने पैराशूट कर्मी के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजी। जैसे ही पैराशूट कर्मी ने फाइल खोली उसके खाते से 1.13 लाख रुपये उड़ गये। पीड़ित ने रेलबाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जीटी रोड डिफेंस कालोनी टाइप 2 निवासी आशीष कुमार ने बताया कि 30 जुलाई को व्हाट्सऐप नंबर पर एक अंजान नंबर से एपीके फाइल आई। जब इस फाइल को खोलने के लिए क्लिक किया तो मोबाइल हैंग हो गया। कुछ समय बाद उन्होंने मोबाइल दोबारा चालू किया तो खाते से 1.13 लाख रुपये निकलने का मैसेज आया। इसके बाद पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की। थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...