Kanpur News: एथलेटिक्स में ओवरआल चैम्पियन बना आईआईटी कानपुर
कानपुर, अक्टूबर 12 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता आईआईटी में चल रहे उद्घोष का हो गया। मुख्य अतिथि प्रो. प्रतीक सेन, डॉ. दीपिन एस पिल्लई ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एथलेटिक्स के पुरुष व महिला वर्ग में आईआईटी कानपुर विजेता बना। महिला बैडमिंटन में शिव नादर विवि, शतरंज प्रतियोगिता में आईआईटी जोधपुर विजेता रही। पुरुष क्रिकेट में आईआईटी कानपुर की ए टीम उपविजेता रही। महिला फुटबाल व पुरुष कबड्डी में ओपी जिंदल ने पहला स्थान प्राप्त किया। खो-खो के पुरुष वर्ग में आईआईटी कानपुर, महिला खो-खो में एकेजीईसी विजेता बने। पावरलिफ्टिंग के पुरुष वर्ग में जीएलए और महिला पावरलिफ्टिंग में ओपी जिंदल विजेता बना। यह भी पढ़ें- Dumka News: एसपी कॉलेज दुमका बना इंटर कॉलेज कबड्डी चैंपियन यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एनआईटी जमशेदपुर औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.