Kanpur News: एडीसीपी पूर्वी ने नर्वल थाने का किया निरीक्षण
कानपुर, अगस्त 24 -- Kanpur News: सरसौल। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने नर्वल थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार एवं महिला हेल्प डेस्क सहित समस्त व्यवस्थाओं को देखा। उन्होने थाने में आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील व व्यावसायिक व्यवहार रखने, अभिलेखों को व्यवस्थित रखने, लंबित विवेचनाओं को समय से पूरा करने, महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय एवं संवेदनशील रूप से संचालित करने समेत वांछित अपराधियों को गिरफ्तार जेल भेजने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान थाने का पूरा स्टाफ मौजूद था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.