कानपुर, अक्टूबर 21 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण, संवाददाता। चकेरी में शातिरों ने एटीएम बदलकर युवक के खाते से चंद मिनट में बीस हजार रुपये उड़ा दिए। रुपये निकासी का मैसेज देख खाताधारक आनन-फानन एटीएम बूथ पहुंचा। यहां उन्होंने एक आरोपित को दबोचकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले किया। न्यू विमान नगर निवासी जिलेदार सिंह ने बताया कि दशहरा वाले दिन दोपहर में वह रामादेवी स्थित एसबीआई के बैंक में रुपये निकालने गए थे। दस हजार रुपये निकालने के बाद अचानक आए दो युवकों ने बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल दिया। फिर चंद मिनट बाद खाते से बीस हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। एकाएक मैसेज देख आनन-फानन में एटीएम बूथ पहुंचे जिलेदार ने एक आरोपित को दबोच लिया। उसने पूछताछ में अपना नाम अमेठी किशनी के बाजारशुक्ल निवासी फरजान अली बताया। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश...