कानपुर, जुलाई 12 -- Kanpur News: झींझक,संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र झींझक में मकनियांपुर फीडर पर तैनात लाइन मैन एचटी लाइन का फाल्ट ठीक करते समय झुलस गया। साथी लाइन मैन को जानकारी मिलने पर उसको सीएचसी झींझक लेकर पहुंचे। मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत सुधार नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया। विद्युत उपकेंद्र में किशौरा निवासी लाइन मैन साबिर खां मकनियांपुर फीडर पर तैनात है। रविवार शाम किशौरा रामबाग में एचटी लाइन का जंपर जल जाने से आपूर्ति बंद हो गई। सूचना पर पहुंचे लाइनमैन ने शटडाउन लेकर मरम्मत काम शुरु किया। आरोप है कि काम पूरा हुए बिना ही एसएसओ बलवंत सिंह बिना जानकारी लिए शटडाउन हटा दिया। इसी दौरान झटका लगते ही वही ट्रांसफॉर्मर के ऊपर खड़ा हो गया। इससे वह झुलस गया। लाइन हाथ में पकड़े रहने से...